रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 05 पहलवानों ने ऑल इंडिया रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरियों मैं पदक प्राप्त किये।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03.10.18 से 06.10.18 तक जबलपुर में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय रेलवे के विभिन्न मंडलों एवं उत्पादन इकाइयों के पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान रतलाम मंडल के श्री राजवीर सिंह छिकारा 82 किग्रा वर्ग(ग्रीक रोमन स्टाइल) में स्वर्ण, श्री प्रदीप कुमार 77 किया वर्ग(ग्रीक रोमन स्टाइल) मैं स्वर्ण, श्री सुरेन्द्र सिंह 63 किया वर्ग(ग्रीक रोमन स्टाइल) में रजत, श्री कृष्ण कुमार 125 किया वर्ग(फ्रीस्टाइल) मैं रजत तथा श्री संदीप कुमार 70 किग्रा वर्गी(फ्री स्टाइल) में कांस्य पदक प्राप्त किये। रतलाम मंडल के पहलवानों ने कुल मिलाकर दो स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किये। सभी पहलवान रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग में पदस्थ हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सभी विजेता पहलवानों कों मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.एन.सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा, सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विपुल सिंघल, अन्य अधिकारियों, रतलाम मंडल पर कार्यरत कुश्ती के अंतर्राष्ट्रीय
कोच व रेफरी श्री सत्यदेव मलिक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आदि ने शुभकामनाएं दी।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
