रतलाम 27 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिबन्धात्मक उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न गठित दलों द्वारा निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।
जिले में फ्लाईंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) और स्थैतिक सर्वेलेंस टीम (एसएसटी) द्वारा 8 प्रकरण दर्ज किए गए। इन दर्ज प्रकरणां में कुल नगद राशि 32 लाख 8718रुपये तथा 1.491 ग्राम चांदी के सिक्के एवं1.203 ग्राम चांदी के जेवर जब्त किए गए। दर्ज प्रकरण में सुनवाई के पश्चात् 3 लाख 90 हजार730 रुपये की राशि रिलीज की गई।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 573प्रकरण दर्ज किए गए तथा 652 आरोपियों से6853 लीटर देशी शराब तथा 1055 लीटर अंग्रेजी शराब इसकी कुल कीमत 19 लाख 27हजार 464 रुपये है, जब्त की गई। इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 हजार 226वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 1 करोड़10 लाख 73 हजार 350 रुपये की राशि अर्जित की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत 155 प्रकरणों में156 मुलजिमों से 14 आग्नेय शस्त्र और 137धारदार हथियार जब्त किए गए। इसी प्रकार जिलें में अब तक 3637 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रतिबन्धात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से जिले में भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जाकर निर्वाचन कार्यवाही को गति प्रदान की जा रही है।
Trending
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
- रतलाम: आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया… राकेश गुप्ता होंगे उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी
