Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड

By EditorFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026 रतलाम No Comments3 Mins Read

रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड

रतलाम,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के सरवन थाना क्षेत्र में सायबर अपराधियों द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से फरियादी एक बड़े आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार थाना सरवन अंतर्गत फरियादी को एक अज्ञात युवती द्वारा व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया गया। कॉल के दौरान युवती द्वारा अश्लील हरकतें करते हुए फरियादी को बातचीत में उलझाया गया।
इसके अगले दिन एक अन्य व्यक्ति द्वारा फरियादी को कॉल कर स्वयं को डीएसपी बताते हुए यह धमकी दी गई कि उसके विरुद्ध गंभीर अपराध की शिकायत दर्ज हो चुकी है तथा उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कथित फर्जी अधिकारी ने फरियादी पर मानसिक दबाव बनाते हुए कहा कि यदि कार्रवाई से बचना है तो उसकी शर्तें माननी होंगी। धमकियों से घबराकर फरियादी ने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल पुलिस थाना सरवन लेकर पहुंचे।

पुलिस की तत्परता से बचा बड़ा फ्रॉड

थाना प्रभारी  द्वारा पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से सुनते हुए फरियादी को समझाया गया कि यह सायबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक पूर्व नियोजित ठगी की योजना है, जिसमें पहले अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से व्यक्ति को फंसाया जाता है और बाद में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डराकर पैसों की मांग की जाती है।
थाना प्रभारी की समझाइश एवं सूझबूझ से फरियादी को मानसिक संबल मिला और वह एक संभावित बड़े सायबर फ्रॉड का शिकार होने से सुरक्षित रहा। मामले की जानकारी सायबर सेल को प्रेषित कर तकनीकी जांच प्रारंभ कर दी गई है।

सायबर फ्रॉड एडवाइजरी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी (शहर) राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर सेल रतलाम द्वारा आम नागरिकों को सायबर ठगी से बचाव हेतु महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है—
✔️ कोई भी पुलिस अधिकारी, डीएसपी, CBI या ED व्हाट्सएप अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी या कार्रवाई की धमकी नहीं देता।
✔️ अश्लील वीडियो कॉल आने पर तुरंत कॉल काटें तथा स्क्रीनशॉट या रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।
✔️ किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी फोटो, वीडियो, OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
✔️ फर्जी अधिकारी डराकर पैसे मांगते हैं—घबराएं नहीं, तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
✔️ ऐसी किसी भी स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस थाना या सायबर सेल को सूचना दें। सायबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.