Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान
रतलाम

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

EditorBy EditorOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम जिले के दो पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी और प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रदेश में कुल 33 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।
पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी में 12 बोर गन एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र तथा प्रधान आरक्षक 725 मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रभावी पुलिस प्रबंधन के लिए रघुवीर जोशी सम्मानित

उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, थाना जावरा द्वारा वर्ष 2024 में जावरा शहर के शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण कानून-व्यवस्था की स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन किया गया था। उनके प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। किसी अप्रिय घटना के बिना स्थिति संभालने के लिए उन्हें अति विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

तकनीकी विश्लेषण से जटिल अपराधों के खुलासे में मनमोहन शर्मा की अहम भूमिका

सायबर सेल रतलाम में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को करीब 25 वर्ष के सेवाकाल में तकनीकी विश्लेषण और ओपन सोर्स तकनीक के प्रभावी उपयोग से जटिल एवं गंभीर अपराधों के खुलासे में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
उनके तकनीकी सहयोग से अंधे कत्ल, अपहरण, चोरी, साइबर अपराध और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली।

मासूम बच्ची के अपहरण-हत्या से लेकर हत्या के कई मामलों का खुलासा

थाना कालूखेड़ा क्षेत्र में 10 माह की मासूम के अपहरण एवं हत्या के मामले में तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी दशरथ कटारिया को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और बच्ची का शव कुएं से बरामद कराया गया।
इसी तरह रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर फोरलेन पर अज्ञात युवती की हत्या, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में रचना उपाध्याय की हत्या तथा रावटी थाना क्षेत्र में माही नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामलों के खुलासे में भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

65 लाख की चोरी और ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी योगदान

डीडी नगर थाना क्षेत्र में घर से करीब 65 लाख रुपए की चोरी के मामले में तकनीकी विश्लेषण की मदद से महज 24 घंटे में प्रकरण का खुलासा कर नौकर अनिल डामोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं आलोट थाना क्षेत्र में Meta Trades 5 Pro ऐप के माध्यम से हुई 7.11 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी में भी तकनीकी सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

MD ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में भी अहम योगदान

रतलाम जिले में MD ड्रग्स नेटवर्क के विरुद्ध की गई कार्रवाई में भी प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा की तकनीकी भूमिका उल्लेखनीय रही। पुलिस के अनुसार 26 प्रकरणों में 73 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा करीब 4.10 करोड़ रुपए मूल्य की 4.262 किलोग्राम MDMA की जब्ती की कार्रवाई में उन्होंने तकनीकी सहयोग दिया।

ऑपरेशन मुस्कान में 158 नाबालिगों की दस्तयाबी में सहयोग

औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना क्षेत्र में बिक्री के लिए अपहृत किए गए दो मासूम बच्चों को ओपन सोर्स तकनीक की सहायता से 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कराने और सात आरोपियों की गिरफ्तारी में भी मनमोहन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 158 गुमशुदा नाबालिगों को दस्तयाब कराने में भी उन्होंने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

25 वर्ष में 423 बार सम्मानित

प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को करीब 25 वर्ष के सेवाकाल में सराहनीय कार्यों के लिए अब तक 423 बार प्रशंसा एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें 284 नगद पुरस्कार शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 1 लाख 71 हजार 440 रुपए बताई गई है।

एसपी अमित कुमार ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए चयनित उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलना संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पूरे रतलाम पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट
Editor

Related Posts

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.