रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव उम्मीदवारी के टिकट वितरण के पूर्व रविवार को शहर में निकला संघ का पथ संचलन कुछ विशेष मायने लिए रहा। संचलन में चुनावी झलक साफ देखने को मिली। शहर से भाजपा की ओर से टिकट के लगभग सभी दावेदार संचलन में पूरे गणवेश में नजर आए।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची अभी तय हो कर जारी होना बाकी है ।वहीं उम्मीदवार चयन में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका या यूं कहें कि संघ के सुझाव या सलाह पर टिकट कटने या टिकट तय होने की संभावनाओं को देखते हुए सभी दावेदार सक्रीय हो गए हैं ।रविवार को शहर में निकले पथ संचलन में भी टिकट की दावेदारी करने वाले कई नेता नजर आए। शहर और जिले की राजनीति के प्रमुख केंद्र बिंदु बने नेता भी संचलन में दिखाई दिए। जिले के जावरा एवं अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के नजारे देखने को मिले हैं ।भाजपा से टिकट के अधिकांश दावेदार इन दिनों संघ के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
क्यों दिखा असर
प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार है । पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो एेसे में एंटी इनकंबेंसी की आशंका को देखते हुए और प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए संघ ने इस बार सीधे तौर पर चुनावी बागडोर संभालने का मन बना लिया है।प्रदेश के विधानसभा चुनाव के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि संघ को चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर उतरना पड़ रहा है। ाजानकारी के मुतबिक प्रदेश में टिकट वितरण में भी संघ की अहम भूमिका रहेगी। संघ ने अपने फीडबैक में भाजपा से मौजूदा विधायकों में से 78 के टिकट काटने को कहा है। इनमें कई मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा संगठन भी संघ के सुझाव को बहुत गंभीरता से ले रहा है और उसी के आधार पर अपने उम्मीदवार की सूची को अंतिम रूप भी दे रहा है ।हालांकि संघ और भाजपा की ओर से अधिकृत रूप से अभी तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Trending
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
