रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को जिले की पांचों विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा की गई रायशुमारी के अंतिम दौर में उस समय रतलाम की राजनीति में खलबली पैदा करने वाला नजारा देखने को मिला जब पार्टी के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी अंत समय पर रूद्र पैलेस पर आए और शहर विधायक चेतन्य कश्यप को एक कोने में ले जाकर दोनों ने आपस में गुप्त मंत्रणा की। दोनों नेताओं को इस तरह आपस में रायशुमारी करता देख पार्टी के नेता भी चकित रह गए। दोनों नेताओं की आपस में क्या चर्चा हुई यह तो सस्पेंस है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा के सभी अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं।
जिले की पांचों विधानसभा पर उम्मीदवारों के चयन के लिए रूद्र पैलेस में रायशुमारी की गई ।जिसमें दोपहर 3:15 से 4:15 बजे तक रतलाम शहर विधानसभा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी ली गई। शहर विधानसभा की रायशुमारी जब शुरू हुई तब पूर्व मंत्री एवं वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी एवं शहर विधायक और राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप दोनों ही रूद्र पैलेस पर नहीं पहुंचे थे। दोनों नेता रायशुमारी के अंतिम दौर में दोपहर करीब 4 बजे 5 मिनट के अंतराल में रायशुमारी स्थल पर आए। सबसे पहले शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने आकर पार्टी द्वारा भेजे गए नेताओं को बंद लिफाफे में अपनी ओर से तीन नाम दिए। इसके बाद हिम्मत कोठारी वहां पहुंचे और उन्होंने भी अपनी ओर से तीन नाम बंद लिफाफे में दिए।
हिम्मतजी ने अचानक चौकाया
दोनों नेताओं द्वारा बंद लिफाफे में नाम देने के बाद सभी उस समय चौक गए जब सभी के सामने हिम्मत कोठारी, शहर विधायक चेतन्य काश्यप को कक्ष के एक कोने में ले गए और उनसे चर्चा करना शुरू कर दी। दोनों नेताओं की आपस में लगभग 5 मिनट तक चर्चा हुई ।दोनों नेताओं को इस तरह चर्चा करते देख वहां मौजूद पार्टी के नेता भी चकित रह गए और मोबाइल में उन दोनों के फोटो लेने लगे। दोनों नेताओं के बीच आपस में क्या चर्चा हुई ,यह सभी के लिए सस्पेंस बना हुआ है। हिम्मत जी ने इस संबंध में पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि हमारी व्यक्तिगत चर्चा हुई है और इतना जरूर कह सकता हूं कि जो भी होगा हमारी रायशुमारी के अनुसार ही होगा। वहीं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने मीडिया के सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा कि हिम्मतजी हमारे वरिष्ठ है और हमारी चर्चा होती रहती है।
रतलाम की राजनीति में नए समीकरण के संकेत
बुधवार दिन भर हुई रायशुमारी में जहां सामान्य तौर पर सभी कुछ संपन्न हो गया, वहीं रायशुमारी के अंतिम समय में दोनों वरिष्ठ नेताओं की इस तरह गुप्त मंत्रणा ने रतलाम की राजनीति में खलबली मचा दी है । दोनों वरिष्ठ नेताओं की इस रायशुमारी के बाद रतलाम की राजनीति में नए समीकरणों के पैदा होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं दोनों नेताओं के समर्थकों में भी इस गुप्त मंत्रणा को लेकर कोतुहल बना हुआ है। दोनों नेताओं की यह चर्चा रतलाम की राजनीति में क्या असर डालती है ,यहआने वाले समय में ही पता चल पाएगा।
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
