नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन को लेकर माथा- पच्ची जारी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक में राज्य के दो बड़े नेता टिकट चयन को लेकर आपस में ही उलझ गए.
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार रात हुई .बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी कहासुनी होने की खबर है. यह बैठक राहुल गांधी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी.
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में भिड़ गए. शुरुआती बहस कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई. यह सब कुछ राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ.
बनानी पड़ी समिति
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच जब बात नहीं बनी तो विवाद सुलझाने के लिए राहुल गांधी को तीन सदस्यीय समिति बनानी पड़ी. तीन सदस्यीय समिति के सदस्यों अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल की इस समिति ने पार्टी के वॉर रूम 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड में रात 2.30 बजे तक मामले को सुलझाने के लिए बैठक की.
लेकिन समिति की बैठक में पूरा मामला नहीं सुलझ सका, इसलिए आज सुबह 9 बजे से फिर बैठक जारी है. पार्टी की ओर से सभी नेताओं को इस विवाद पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया है.
नामांकन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 9 नवंबर तक चलेगी. इसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने 5 नवंबर तक अपनी सभी सूचियां जारी करने की संभावना जताई है. वहीं बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
