भोपाल, 10नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने इस वचन पत्र में किसानों को पेंशन तो वहीं बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने के साथ ही टॉपर्स को लैपटॉप देने का वादा किया है।
घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 60 साल की आयु पूरी करने वाले किसानों को 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी तो वहीं छोटे किसानों की लड़कियों के विवाह के लिए भी 51000 रुपये की मदद सरकार द्वारा मिलेगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में गौशाला बनाने के लिए अनुदान देने की बात भी कही गई है।
किसानों पर कांग्रेस का फोकस
हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने की घोषणा के साथ ही इस वचन-पत्र में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने का भी ऐलान कांग्रेस ने किया है। इसमें कहा गया है कि पान उत्पादन के लिए नया कॉर्पोरेशन और अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा। कांग्रेस ने आवास अधिकार कानून लाने का वादा करते हुए ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करेने की घोषणा की है।
81 लाख किसानों को कर्जमाफी
कांग्रेस के वचन पत्र में कहा गया है कि 81 लाख किसानों को फायदा देने के लिए 75 हजार आठ सौ करोड़ की कर्ज माफी दी जाएगी। किसानों के लिए ही यूपीए सरकार के समय के स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने की बात भी इसमें कही गई है।
कांग्रेस के घोषणापत्र की अन्य प्रमुख बातें:
– महिलाओं को सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन वितरण
– सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा
– किसानों के जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के लिए के साथ किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ाने की घोषणा
– किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस होंगे।
– बिजली चोरी के गलत प्रकरणों को वापस करेगी कांग्रेस
– स्वास्थ्य सेवाओं का विकास और मुफ्त इलाज की सुविधा
– पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर ₹1000 होगी
– नर्मदा पथ का निर्माण होगा
– राज्य की नदियों को साफ करने की घोषणा।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
