Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन‌ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन

March 18, 2026

इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल

March 18, 2026

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन‌ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
  • इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 18
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

बागियों के खतरों से जूझ रहे दोनों दलों ने मान मनोव्वल के प्रयास किए शुरू, जावरा में पटेल और सैलाना में चारेल को मनाने पहुंचे भाजपा नेता,डा. राठौर को मनाने के लिए भोपाल स्तर से प्रयास। पढ़िए विस्तृत- खबर

By SamagraNovember 11, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम, 11नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश की चुनावी जंग में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दल  टिकट बांटने के बाद अब बागियों के खतरों से जूझ रही हैं। दोनों पार्टियों के टिकट से वंचित नेता खुलकर कहीं निर्दलीय तो कहीं दूसरी पार्टियों के साथ चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। वे अपनी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं।  दोनों दलों में वरिष्ठ नेताओं ने बागियों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पहले मान-मनोव्वल का दौर चलेगा और उसके बाद भी बागी नहीं माने तो पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है, वहीं अन्य तरीकों से भी बागियों पर दबाव बनाकर उन्हें नाम  वापसी   के लिए राजी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पांच राज्यों में सबसे कांटे का चुनाव मध्य प्रदेश में हो रहा है। मध्य प्रदेश में दोनों पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। दोनों ने जबर्दस्त तैयारी भी की है। चुनाव के मौके पर दोनों पार्टियों में नेताओं का दलबदल भी जमकर हुआ है।
भाजपा ने कांग्रेस से आए प्रेमचंद गुड्डू के बेटे और कुछ नेताओं को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने भाजपा से आए सरताज सिंह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह को टिकट दिया है। भिंड में कांग्रेस से आए राकेश सिंह को भाजपा का टिकट मिलने पर भाजपा के मौजूदा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बगावत पर उतारू हैं। राजनगर में कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने सपा के टिकट पर लड़ रहे अपने बेटे नितिन चतुर्वेदी के लिए खुलकर प्रचार करने का ऐलान कर दिया है।
रतलाम जिले में भी दोनों ही पार्टी के बागी मैदान में
रतलाम जिले की बात करें तो  यहां भी बागियों ने दोनों पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा दी है।  सबसे ज्यादा बागी जावरा विधानसभा में खड़े हुए हैं। यहां भाजपा से बागी होकर जहां श्याम बिहारी पटेल ने निर्दलीय उम्मीदवारी जता दी है, तो वहीं कांग्रेस में टिकट के प्रमुख दावेदार रहे डॉ. हमीरसिंह राठौर ने भी निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। दोनों  उम्मीदवारों नामांकन के पूर्व जिस तरह रैली निकालकर  शक्ति प्रदर्शन किया उसके बाद दोनों दलों  के वरिष्ठ नेताओं ने  नाम वापसी के लिए इन दोनों नेताओं से संपर्क कर प्रयास शुरू कर दिए हैं ।भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी और जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय बीती रात श्याम बिहारी पटेल से मिलने पहुंचे और उन्हें नाम वापसी के लिए मनाया। हालांकि पटेल पर  इन प्रयासों कितना असर होता है यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट हो सकेगा। इधर सूत्र बताते हैं कि  कांग्रेस से टिकट के प्रमुख दावेदार रहे और वर्तमान में  निर्दलीय रुप से नामांकन भर चुके डा. हमीरसिंह राठौर को मनाने के लिए भोपाल और दिल्ली स्तर के नेता प्रयास में लगे हुए हैं। इधर जिले के सैलाना में टिकट कटने से नाराज होकर विधायक श्रीमती संगीता चारेल ने भी निर्दलीय रूप से नामांकन दाखिल किया है।पार्टी ने उन्हें भी मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यदि यह बागी मैदान में डटे रहते हैं तो  दोनों पार्टियों को इसका  नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मान-मनौव्वल के साथ सख्ती
दोनों पार्टियों ने उन बागियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है जो चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में बड़े नेताओं ने तमाम दांव आजमाकर उनको मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि दोनों पार्टियों ने कहा है कि बागियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.