रतलाम, 19नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने चोरी के 6 दुपहिया वाहन आरोपियों से बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है ,जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
एएसपी प्रदीप शर्मा और सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने और विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन और एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन कर लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है । वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रताप नगर ब्रिज के पास सालाखेड़ी की ओर से बाइक पर आते हुए एक युवक को रोका ।वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर युवक घबरा गया ।जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने उक्त वाहन लोकेंद्र भवन रतलाम से चोरी होना बताया ।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बद्री पिता मदन निवासी बाजना बताया।

पूछताछ में बद्री ने अपने साथी सुनील पिता जोगणिया निवासी खवासा थाना थांदला और कनीराम पिता मांगू निवासी थाना बाजना के साथ मिलकर और मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया ।पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि कनीराम की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने थाना स्टेशन रोड, जीआरपी थाना क्षेत्र ,दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र और बिलपांक से चोरी की गई पहिया वाहन बरामद किए हैं।
और मोटरसाइकिल मिलने की उम्मीदें
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की ओर मोटरसाइकिले मिलने की संभावना है ।वहीं पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध हालत में खड़ी करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
टीम को 5 हजार का पुरस्कार
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चोर गिरोह को पकड़ने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, प्रशिक्षु एसआई अशोक तोमर, पंकज राजपूत, आरक्षक संदीप भदोरिया ,चंद्रशेखर गजराज और नारायण सिंह की भूमिका रही। एसपी गौरव तिवारी ने टीम को 5 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
