रतलाम,11नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर रेलवे पुलिस द्वारा भी सख्त चेकिंग की जा रही है। रविवार सुबह रतलाम जीआरपी पुलिस ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 2 लोगों से 18 लाख रुपए से अधिक की नगद राशि जब्त की है ।जीआरपी पुलिस ने यह राशि एफएसटी टीम के सुपुर्द कर दी है।
एसडीओपी जीआरपी शशी कैथवास ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान रेलवे पुलिस द्वारा भी रेलवे स्टेशन एवं परिसर में प्रतिदिन चेकिंग की जा रही है ।रविवार सुबह रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम रतलाम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी ।प्लेटफार्म नंबर 6 पर सुबह 10:00 बजे बांद्रा -उदयपुर ट्रेन में पुलिस को दो संदिग्ध चढ़ते हुए दिखे।पुलिस को देखकर यह दोनों व्यक्ति कुछ हड़बड़ा गए। जब पुलिस को शंका हुई तो उन्हें रोककर तलाशी ली ।उनके पास मौजूद बैग में से पुलिस को भारी मात्रा में नगद राशि मिली। जिसके बाद जीआरपी पुलिस दोनों को जीआरपी थाने लेकर आई। जीआरपी एसडीओपी शशी कैथवास ने बताया कि बैग में से 18 लाख 57 हजार 400 रुपए की नगद राशि बरामद की गई है ।पूछताछ में दोनों ने अपना नाम प्यार चंद निवासी भीलवाड़ा और रामदयाल निवासी बूंदी राजस्थान बताएं। दोनों का कहना है कि यह पैसा व्यापार का हैं ।जीआरपी पुलिस ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित एफएसटी और एसएसटी टीम को सूचना दी। जिसके बाद दोनों टीमें जीआरपी थाने पहुंची ।पुलिस ने यह राशी सुपुर्द कर दी है। जीआरपी एसडीओपी शशी कैनवास ने बताया कि 10 लाख से अधिक की राशि होने के कारण आयकर विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। कार्रवाई में एएसआई गोपाल कनेश ,आरक्षक धर्मेंद्र तिगुनायक, आरक्षक शिव सिंह , वीरेंद्र शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
