रतलाम 3 दिसंबर (खबरबाबा. काम) । गुणों में दिव्यांगजन सामान्यजन से किसी भी तरह कमतर नहीं है। सभी दिव्यांगजन अपने मन में यह विष्वास रखे कि वे हर कार्य को करने मे सक्षम है। बच्चों ने आज जो प्रस्तुतियां दी है उससे यह बात साबित भी हेती है कि हर दिव्यांग में बेहतर करने की क्षमता है।
उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने विश्व दिव्यांगजन दिवस पर पर्यटन स्थल धोलावाड़ में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधिक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने दिव्यांग बच्चों द्वारा खेलकूद में किए गए प्रदर्शन की सराहना की तथा कहा कि इस दिन दिव्यांग बच्चों को इस मनोरम स्थल पर लाने का उद्देश्य यही है कि यह बच्चे भी प्रकृति की खूबसूरती को देखे तथा इसकी तरह अपने जीवन को खुशहाल बनाए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षित कर रहे शिक्षकों एवं उनके पालकों के समर्पण की भी सराहना की।
एस.पी. श्री गौरव तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में काफी क्षमता है, इन बच्चों की बेहतरी के लिए हमें मिलकर निरंतर प्रयास करना होंगे।
इस दौरान बच्चों ने खेलकूद मे उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान छात्रों की दौड़, चम्मच रेस, रंगोली,पेंटीग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सांस्कृतिक आयोजन के अन्तर्गत बच्चो ने मोनो एक्टिंग समूह नृत्य, गायन आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन किया। बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। बच्चों को नौका विहार भी कराया गया ।इस अवसर पर लगभग 200 विकलांग विद्यार्थी और उनके शिक्षक, पालक, अतिरिक्त जिला पंचायत सीइओ श्री दिनेश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अमर वर्धानी, डीपीसी आर.के.त्रिपाठी, एपीसी श्री सोहन षिंदे उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
