रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। अपने प्रेमी और बहन के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने 3 आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। ये फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृत्युंजय सिंह ने सुनाया है।
न्यायालय ने तीनों आरोपियों को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 100-100 रुपए अर्थदंड तथा धारा 201 के तहत 3-3 वर्ष सश्रम कारावास एवं 100-100 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
अभियोजन के अनुसार माणकचौक थाना क्षेत्र के करमदी में 30 अप्रैल 2016 को एक खेत की मुंडेर पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त मडिय़ा सिंघाड़ निवासी पेटलावद के रूप में हुई थी। पुलिस ने मड़िया की पत्नी रेखा बाई, उसके प्रेमी मोहम्मद हुसैन और बहन नंदी बाई को गिरफ्तार किया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है
मृतक मडिया की पत्नि रेखा के आरोपी मोहम्मद हुसैन से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक मडिया को पता चलने से मृतक द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने पर मृतक मडिया की पत्नि रेखा एंव मोहम्मद हुसैन ने मिलकर मृतक मडिया की हत्या कर सह आरोपिया नंदीबाई के सहयोग से लाश को ग्राम करमदी में एक खेत में बोरे में भरकर फैक दिया था, जिस पर से थाना माणकचौक रतलाम पर मर्ग कायम कर मर्ग जॉच पर से आरोपीगण के विरूद्ध विषयाकिंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
