भोपाल, 15दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश की सत्ता से विदाई के बाद शिवराज सिंह चौहान अब मुख्यमंत्री निवास छोड़कर जल्द ही दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं. शुक्रवार को शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भोपाल के लिंक रोड स्थित बंगले का जायज़ा लिया. इसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अब यहीं रहेंगे.
दरअसल, बीजेपी की सत्ता जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी अपना श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं, जहां नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे. शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भोपाल के 74 बंगला स्थित बंगले पहुंची.थोड़ी देर बाद शिवराज सिंह चौहान भी इस बंगले पर पहुंचे और करीब 20 मिनट रहने के बाद यहां से चले गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की. शिवराज के जाने के थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी साधना सिंह भी वहां से चली गईं.
बता दें कि भोपाल में शिवराज सिंह चौहान को दो सरकारी बंगले मिले हुए हैं. पहला बंगला भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस है जहां वह बीते 13 साल से बतौर मुख्यमंत्री रह रहे हैं. दूसरा है लिंक रोड स्थित 74 बंगले पर बना सरकारी बंगला जहां माना जा रहा है कि अब शिवराज रहेंगे.
इसी बंगले के पास में ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर का भी बंगला है. इस बीच पुलिस ने इस घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मेन गेट पर बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है.
आभार यात्रा पर निकलेंगे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान सत्ता जाने के बाद एक बार फिर जनता के बीच निकल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि 13 सालों तक बतौर मुख्यमंत्री जनता और कार्यकर्ताओं का जो सहयोग मिला, उसका आभार जताने के लिए वह अब आभार यात्रा पर निकलेंगे. हालांकि इसकी शुरुआत कब होगी, ये अभी तय नहीं हुआ है.
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
