नई दिल्ली, 20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जम्मू-कश्मीर में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद आज से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा. बुधवार को जारी एक सरकारी आदेश में यह बात कही गई.
महबूबा मुफ्ती नीत गठबंधन सरकार से जून में भाजपा की समर्थन वापसी के बाद जम्मू-मश्मीर में राजनीतिक संकट बना हुआ है. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक अधिघोषणा पर हस्ताक्षर कर वहां केन्द्रीय शासन का मार्ग प्रशस्त कर दिया.
गुजरात की जसदण और झारखंड की कोलिबिरा विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होगा. चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज भारत दौरे पर आएंगे. संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन होगा.
दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले में आज सुनवाई करेगी. कुमार पर सिखों की हत्या करने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है.
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पेशी होगी.
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.