भोपाल,21दिसम्बर(खबरबाबा.काम)| सीएम कमलनाथ ने शपथ लेने के चौथे दिन प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। 24 कलेक्टरों सहित 42 आईएएस का फेरबदल किया गया है।
गुरूवार को सीएम ने मुख्य सचिव बीपी सिंह से मुलाकात की| जिसके बाद देर शाम बड़ी सर्जरी की गई है| कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं| रीवा कलेक्टर प्रीती मैथील को सागर कलेक्टर बनाया गया है| वहीं तरुण पिथोड़े को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है, वह अभी सीहोर कलेक्टर थे| इसके अलावा अभिषेक सिंह सीधी कलेक्टर बनाए गए, भरत यादव ग्वालियर और ओपी श्रीवास्तव को रीवा भेजा गया है | अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय, छिंदवाड़ा कलेक्टर वेदप्रकाश को मंत्रालय भेजा गया है| श्रीनिवास शर्मा छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे| इसके अलावा दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर बनाये गए हैं| आशीष सक्सेना झाबुआ कलेक्टर को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है| वहीं प्रियंका दास को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है| बसंत कुर्रे श्योपुर,आरपीएस जादौन दतिया कलेक्टर बनाये गए हैं| इंदौर धार,उज्जैन, रतलाम, कटनी कलेक्टर यथावत रहेंगे।
इससे पहले बुधवार को एक प्रशासनिक सर्जरी हो चुकी है, राज्य शासन ने आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये हैं, जिसमें लंबे समय से मुख्यमंत्री सचिवालय में काम देख रहे प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल एवं हरिरंजन राव को सीएम सचिवालय से बाहर कर दिया है। जबकि अशोक बर्णवाल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हालांकि उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नवीन पदस्थापना नहीं की है। तबादला आदेश में अशोक बर्णवाल से तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग का प्रभार छीनकर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तक सीमित कर दिया है। विवेक अग्रवाल को प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, हररिंजन राव को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पदस्थ किया है। प्रमुख सचिक पीएचई प्रमोद अग्रवाल को प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन पदस्थ किया है एवं प्रमुख सचिव आईटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। रेणु तिवारी सचिव जनजातीय कार्य विभाग को सचिव संस्कृति एवं आयुक्त संचालक स्वराज संस्थान पदस्थ किया है। जबकि जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि को यथावत रखा है।
देखें सूची




Trending
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
- रतलाम: आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया… राकेश गुप्ता होंगे उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी
- रतलाम: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई ई-स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा, कोहरे और लापरवाही ने छीनी जिंदगी
