नई दिल्ली, 16जनवरी(खबरबाबा.काम)। कर्नाटक में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। कल दो निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 6 नाराज विधायकों के भी कल इस्तीफा देने की चर्चाएं है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में भाजपा के विधायक जिस होटल में ठहरे हैं, वहां प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।
224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104, कांग्रेस के 79, जद-एस के 37, बसपा, केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक हैं। बसपा विधायक एन महेश ने अक्तूबर में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन कहा था कि सरकार को समर्थन जारी रहेगा।
फिलहाल बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है जबकि कांग्रेस-जेडीएस के साथ 116 विधायक हैं। दो के समर्थन वापस लेने पर बसपा विधायक सहित गठबंधन के साथ 117 विधायकों का समर्थन है।
वहीं मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपनी सरकार को सुरक्षित बताते हुए कहा कि मुंबई के होटल में मौजूद विधायक तक मीडिया नहीं पहुंच पा रही है, वह मेरे संपर्क में हैं। मैं सबके संपर्क में हूं, सबसे बात कर रहा हूं, वह वापस आएंगे। हमारा गठबंधन बिल्कुल सुरक्षित है। मैं पहले भी चिंता मुक्त था, अब भी हूं। चिंता मत कीजिए, खुश रहिए।
वहीं जेडीएस के अध्यक्ष देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार से समर्थन वापस लेने वाले दोनों हीं विधायक किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं थे, दोनों निर्दलीय विधायक थे। इसे इतना अहमियत देने की जरूरत नहीं है। मीडिया ही इसे अहमियत दे रहा है।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
