रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम)। प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या और हमलों के विरोध में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए सोमवार को भाजपा ने प्रदेश व्यापी विरोध किया।रतलाम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्रीपुल आम्बेडकर सर्कल के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा नेताओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए अंबेडकर सर्कल के पास नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया । पुतला दहन को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था ।
जब आग भभकने लगी तो कुछ पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले को खींचकर बुझाने की कोशिश की। आग भभकी तो पास खड़ी फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने पुलिस के आदेश पर पानी डालना शुरु किया। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से पाईप छीनने की भी कोशिश की। पुतला दहन के पूर्व भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर उपस्थित जनों को संबोधित भी किया।
ये थे मौजूद
पुतला दहन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिपं अध्यक्ष प्रमेश मईडा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, बलवंत भाटी, विवेकानन्द चौधरी,पवन सोमानी,जुझार सिंह जोधा, अनुज शर्मा, रमेश बदलानी, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, मोहन वर्मा, ,देवेन्द्र वाधवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
