रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाने के ग्राम प्रितमनगर स्थित एक जैन मंदिर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने एक साल में दूसरी बार मंदिर को निशाना बना दिया।
अज्ञात चोर यहां से मंदिर में रखी दानपेटी के ताले चटकाकर राशि चुरा ले गए। घटना रात करीब 3 बजे की है। अज्ञात चोरो ने प्रितमनगर स्थित जैन मंदिर के ताले को चटकाया और मंदिर में घुस गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी ज्ञानचंद पिता ज्वारमल जैन पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग मंदिर पहुंचे और बिलपांक थाना पुलिस को सूचना दी। सूत्रो के मुताबिक पूर्व में भी यहां चोरी हो चुकी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
धराड़ में दो स्थानों के ताले टूटे
इधर बिलपांक थाना क्षेत्र के ही धराड़ में भी बदमाशों ने दो स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बदमाशों ने गांव के चौकीदार के यहीं ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया ।पास ही स्थित एक दुकान के भी ताले तोड़े ।धराड पुलिस के अनुसार अभी तक यहां से चोरों द्वारा कुछ ले जाने की जानकारी नहीं आई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
