नई दिल्ली,29जनवरी(खबरबाबा.काम)। समता पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का सोमवार सुबह 7 बजे से 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे. पिछले काफी लंबे समय से वह बीमार थे और सार्वजनिक जीवन से दूर थे. जॉर्ज फर्नांडिस ने राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली.
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक योगदान रहा है, फिर चाहे वह रक्षा क्षेत्र में उठाए गए बड़े फैसले हों. या फिर इमरजेंसी के दौरान अपनी आवाज उठाने का मुद्दा रहा हो, जॉर्ज फर्नांडिस ने हमेशा ही आगे बढ़कर नेतृत्व किया. पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस 1974 में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के प्रमुख थे, तब उन्होंने ऐतिहासिक रेलवे स्ट्राइक की थी जिसने सरकार को काफी परेशान किया था.
Trending
- रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
