रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। दो दिन की उहापोह के बाद आखिरकार आईएएस सतीश कुमार एस ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इधर पूर्व आयुक्त एस.के सिंह के रतलाम से अन्यत्र स्थानांतरण का अभी तक भी कोई आदेश नहीं आया है।

ज्ञातव्य की आईएएस सतीश कुमार एस ने सोमवार को रतलाम आकर जॉइनिंग दे दी थी, लेकिन उस दिन उन्होंने चार्ज नहीं लिया था ।जिसके पीछे तत्कालीन आयुक्त एस.के. सिंह का अन्यत्र स्थानांतरण आदेश नहीं आना माना जा रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह सतीश कुमार एस लगभग 11:45 बजे नगर निगम पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री कुमार के नगर निगम पहुंचने की सूचना मिलते ही निगम के इंजीनियर और अधिकारी भी नगर निगम पहुंच गए थे । चार्ज लेने के बाद निगमायुक्त श्री कुमार ने सभी अधिकारियों से चर्चा की।

पहले चीजों को समझूंगा फिर कार्ययोजना बनाऊंगा
चार्ज लेने के बाद नए आयुक्त सतीश कुमार एस ने मीडिया से भी चर्चा की। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरा करने के साथ ही रतलाम नगर निगम परिषद और यहां की जनता की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता में रहेगी। अतिक्रमण, जल संकट एवं अन्य मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का पहले परीक्षण करूंगा, चीजों को समझूंगा, उसके बाद कार्य योजना बनाई जाएगी ।शहर में चल रहे प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता में बताया।
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
