उज्जैन,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। बिती रात उज्जैन में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौ हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना घट्टिया थाना क्षेत्र के जीरो पॉइंट की है जहां उज्जैन के पास शादी समारोह से लौट रहे एक मारुति की आइशर से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक 5 वर्ष की बालिका भी है. जबकि तीन घायल हो गए.
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने घायलों को निकालना शुरू किया. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया.पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है औरउसके परिजनों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है.
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
