नई दिल्ली,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर ऑफिसर ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के 1983 कैडर के ऑफिसर हैं. उनकी नियुक्ति दो सालों के लिए होगी.
ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं. डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है. शुक्रवार को ही सीबीआई डायरेक्टर को नियुक्त करने वाली कमेटी की बैठक हुई थी. इस कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई मौजूद थे. दो घंटे तक चली इस बैठक में लगभग 30 नामों पर चर्चा की गई थी. इन नामों में सीनियर ऑफिसर जावीद अहमद, रजनीकांत मिश्रा और एसएस देसवाल शामिल थे.
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से सीबीआई डायरेक्टर पर रार की खबरें आ रही थीं. बता दें कि इससे पहले के सीबीआई निदेशक रहे आलोक कुमार वर्मा को सरकार ने उनके पद से हटा कर दूसरे विभाग में तबादला कर दिया था. सरकार ने आलोक वर्मा को दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होम गार्ड्स का महानिदेशक बनाया था. वर्मा ने सरकार की इस पेशकश को स्वीकार नहीं किया था.
Trending
- रतलाम: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई-स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
