कोलकता,3फरवरी। चिटफंड घोटाले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंचे सीबीआई अधिकारियों और पुलिस के बीच तनातनी की ख़बर है.
पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को वारंट दिखाने को कहा और उन्हें कमिश्वर आवास के अंदर जाने से रोक दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के पार्क स्ट्रीट स्थित घर पर पहुंची सीबीआई टीम को पहले पार्क स्ट्रीट थाने ले जाया गया. उसके बाद स्थानीय शेक्सपियर सरणी थाने ले जाया गया है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई की सियासी इस्तेमाल हो रहा है. ये प्रतिशोध की राजनीति है. अगर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सबूत है तो उसे पेश किया जाए. ममता ने कहा कि चिटफंड घोटाला बहुत छोटा है. अपने अधिकारियों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है. ऐसी हरकतों से हम डरेंगे नहीं. ममता ने कहा कि मैं मोदी सरकार के इस रवैये पर अभी धरने पर बैठूंगी.
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
