रतलाम 24 मार्च (खबरबाबा. काम) । लोकतंत्र के महायज्ञ को मनाना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओ व महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।

उक्त आशय के विचार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने पुराने कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित ’’होली के रंग लोकतंत्र के संग‘‘ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में व्यक्त किये। स्वीप समिति रतलाम शहर द्वारा लोकसभा निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इस हेतु मतदाता जागरूकता की गतिविधियों के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोमेश मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर श्री राहुल घोटे भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दृष्टि वेलफेयर सोसायटी के दल द्वारा मतदान के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती चौहान सहित उपस्थित अधिकारियों को गुलाल, रंग लगाकर रंग पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान देश का महात्यौहार, मतदान पर्व की सील भी हाथो पर लगा कर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही मतदाता जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी बता कर रवाना किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
