रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। रंग पंचमी के अवसर पर शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रंगारंग निकलेगी । सोमवार को रतलाम जागृति मंच द्वारा रंग पंचमी के दौरान परम्परागत मार्गों से प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे के मध्य गैर निकाली जाएगी। गैर के मार्ग के अनुसार यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है।
यह रहेगा गैर का मार्ग
यातायात पुलिस के अनुसार गैर में शामिल लोग रानी ज के मन्दिर, धानमण्डी मे एकत्रित होकर गणेश देवरी होते हुए न्यू क्लॉथ मार्केट,माणकचौक,महालक्ष्मी जी मन्दिर के सामने होते हुए घांस बाजार चौराहा,चौमुखी पुल, चाँदनीचोक,बजाज खाना से हरदेवलाला पिपली से रानी जी के मन्दिर के तरफ से ब्राहम्ण वास गली से मुख्य मार्ग होते हुए शहीद चौक, धानमण्डी होते हुए रानी जी के मन्दिर, नाहरपुरा चौराहा, पूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से श्रीमाली वास,महलवाड़ा होते हुए चिन्तामण गणेश मन्दिर तिराहा से डालुमोदी बाजार पर समापन होगा ।
रंग पंचमी जूलुस के दौरान आम जनता की सुविधा कोदेखते हुए रतलाम यातायात पुलिस दवारा निम्नानुंसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:-
01.रानी जी के मन्दिर पर जूलुस मे शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए नाहरपुरा चौराहा से रानी जी के मन्दिर तरफ, शहीद चौक से रानी जी मन्दिर की और, हरदेवलाला की पीपली से रानी जी, के मन्दिर की और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
02.गैर जूलुस गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की और, तोपखाना से गणेश देवरी की और, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
03. गणेश देवरी से न्यू क्लॉथ मार्केट पंहुचने के दौरान डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की और आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
04.जमना स्वीट्स से घांस बाजार चौराहा में जूलुस प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घांस बाजार चौराहा से प्रतिबंधित रहेंगे।
05.घांस बाजार चौराहा जूलुस पंहुचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर से, डालुमोदी बाजार से गैलड़ा स्वीट्स एवं खेरादी वास वाले मार्ग पर चार ,पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
06.चौमुखी पुल जूलुस प्रवेश के दौरान कसारा बाजार से चौमुखी पुल की ओर आने वाला मार्ग एवं गणेश देवरी से चौमुखी पुल की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
07.चौमुखी पुल से चॉदनीचौक बजाज खाना की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान त्रिपोलिया गेट से चॉँदनीचौक एवं बाजना बस स्टेण्ड से चॉदनीचौक ,की और आने वाले मार्ग एवं गौशाला रोड़ से तोपखाना की ओर एवं गणेश देवरी से तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
08.बजाज खाना से हरदेवलाला की ‘पीपली की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान नीम चौक से बजाज खाना एवं आबकारी चौराहे से हरदेवलाला पीपली की और एवं मोमीनपुरा से हरदेवलाला पीपली की ओर के मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
09.बजरंग डेरी ब्राहम्ण वास से मुख्य मार्ग शहीद चौंक की और जूलुस प्रवेश के दौरान आबकारी चौराहा से शहीद चौक, सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय एवं लोकेन्द्र टॉकीज से शहरसराय की ओर एवं गोविंद पान वाला नाहरपुरा तिराहा से अण्डा गली एवं धानमण्डी की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
10.रानी जी के मन्दिर से नाहरपुरा जूलुस प्रवेश के दौरान गणेश देवरी से धानमण्डी की ओर, हरदेवलाला पीपली की ओर से धानमण्डी की और एवं डालुमोदी बाजार से नाहरपुरा की और एवं नाहरपुरा तिराहे से नाहरपुरा चौराहे की और मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
11.नाहरपुरा से पुर्णेश्वर महादेव मन्दिर होते हुए महलवाड़ा की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान आरोग्य हनुमान मन्दिर से पुर्णश्वर महादेव मन्दिर, पेलेस रोड से पुर्णेश्वर महादेव मन्दिर की और आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
12.पेलेस रोड से चिन्तामण गणेश मन्दिर होते हुए डालुमोदी बाजार की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान, सुरजपोल चौकी से पेलेस घण्टा घर तिराहै की ओर एवं ‘खिड़की दरवाजा से चिन्तामण गणेश मन्दिर की ओर एवं पुर्णश्वर महादेव मन्दिर से पेलेस रोड की ओर डालुमोदी बाजार से पेलेस रोड की ओर मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
