Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

शहर में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किए नए दिशा निर्देश। जानिए किस क्षेत्र में किस समय पर हो सकेगा भारी वाहनों का प्रवेश

By SamagraMarch 9, 2019 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर में दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियंत्रित करने के लिए  समयअनुसार भारी वाहनों पर प्रतिबंध  का प्रयोग  किया गया था। शनिवार को यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के शहर में आवागमन को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रायोगिक तौर पर शुरू किए गए प्रतिबंध को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के व्यापारियों एवं आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किए थे ।प्राप्त सुझावों के आधार पर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश के अनुसार यातायात पुलिस ने अब भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर क्षेत्रवार समय तय कर दिया है । जानिए कि क्षेत्र में किस समय भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
01. सैलाना बस स्टेण्ड पॉवर हाउस रोड स्थित सब्जी मण्डी मे आने वाले समस्त भारी एवं हल्के वाहन 24 घण्टे आ-जा सकेंगे। भारी वाहनों के लिये सब्जी मण्डी समिति के दूवारा स्टीकर प्रवेश पास जारी किये जाएंगे, जो भारी वाहनों पर प्रदर्शित रहेंगे ।
02. आवश्यक वस्तु दवाई,गैस,पैट्रोल डीजल,सब्जी, फल,दूध या सार्वजनिक वितरण प्रणाली पी.डी.एफ. के अन्तर्गत सप्लाय करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
03. बंजली ग्राम तिराहे से अल्कापुरी चौराहा, 80 फीट रोड, डॉगरे नगर,कॉमर्स कॉलेज,बिरियाखेडी होते हुए शिवगढ सागोद रोड से आने-जाने वाले भारी वाहन जयंतसेन धाम, फॉरेस्ट ऑफिस, डॉगरे नगर,कॉमर्स कॉलेज,बिरियाखेडी होते हुए बाहरी मार्ग से 24 घण्टे आ-जा सकेंगे।
04. सागोद रोड फॉरेस्ट ऑफिस से बाजना बस स्टेण्ड चौराहा, अमृत सागर तालाब, त्रिपोलिया गेट, हरमाला रोड, चमारिया नाका की ओर दोपहर 12.00 से रात 08.00 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
05. रेत के डंफर, ट्राले एवं मटेरियल से भरे हुए भारी वाहन प्रताप नगर ब्रिज से डी-मार्ट के सामने से जावरा फाटक,डोसी गांव, बंजली ग्राम से अल्कापुरी चौराहा, 80 फीटरोड, डॉगरे नगर,कॉमर्स कॉलेज,बिरियाखेडी होते हुए शिवगढ सागोद रोड की ओर आ-जा सकेंगे ।
06. लोहार रोड, धानमण्डी, ‘लक्कडपीठा,ईदगाह रोड एवं शहर के बाजार क्षेत्र में आने वाले किराना परचुन,लकडी आदि के ट्रक रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे इसके बाद प्रात: 10:00 से रात 9.00 बजे तक बाजार क्षेत्र में समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
07. सैलाना बस स्टेण्ड चौराहा से पोस्ट ऑफिस, बालचिकित्सालय, शहर सराय, शहीद चौक,आबकारी चौराहा,हाट की चौकी,गोशाला रोड एवं बाजार क्षेत्र लोहार रोड, धानमण्डी,लक्कडपीठा,ईदगाह रोड एवं शहर के भीतरी क्षेत्र में आने वाले समस्त भारी वाहन प्रातः 10 बजे से रात 9 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
08. राम मन्दिर, चेतक ब्रिज, सैलाना बस स्टेण्ड चौराहा, पॉवर हाउस रोड से दो बत्ती चौराहा तक भारी वाहन प्रात: 10.00 से रात्रि 9 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
09. रेलवे माल गोडाउन फ्रीगंज रोड से सीमेंट,खाद के आने वाले रेको का माल ट्रको के माध्यम से केवल दिलबहार चौराहा, फव्वारा चौक, न्यू कलेक्ट्रेट, प्रताप नगर फ्लाय ओवर होते हुए सालाखेडी की और आ-जा सकेंगे । रेलवे माल गोडाउन से सज्जन मिल की ओर दो बत्ती चौराहा,सैलाना बस स्टेण्ड चौराहा,चेतक ब्रिज की ओर से भारी वाहन का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा, सज्जन मिल की ओर जाने वाले भारी वाहन दिलबहार चौराहा,फव्वारा चौक, प्रताप नगर ब्रिज, डी-मार्ट के सामने से जावरा फाटक,डोसी गांव, बंजली की ओर आ-जा सकेंगे ।
10. पॉवर हाउस रोड, फ्रीगंज रोड,फव्वारा चौक मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रांसपोर्ट मे ट्रको का प्रवेश रात्रि 9 बजे से प्रात: 10.00 बजे तक रहेगा तथा खाली ट्रक दोपहर 2.00 बजे से4.00 बजे के बीच शहर से बाहर दिलबहार चौराहा, फव्वारा चौक, न्यू कलेक्ट्रेट, प्रताप नगर फ्लाय ओवर होते हुए सालाखेडी की ओर आ-जा सकेंगे । ट्रांसपोर्ट के सामने मुख्यमार्ग पर भारी वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। लोडिंग अन लोडिंग का कार्य भी संबंधित ट्रांसपोर्ट दूवारा अपने गोडाउन मे अंदर की तरफ किया जाएगा |

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.