रतलाम,19मार्च(खबरबाबा.काम)। जय गोविंदा ग्रुप द्वारा आयोजित श्री सांवलियाजी की साइकल यात्रा का मंगलवार सुबह भव्य शुभारंभ हुआ। साईकिल यात्रा में शामिल भक्त 210 किमी की दूरी दो दिन में तय कर भक्त मंदिर पहुंचेंगे और ध्वजा चढ़ाकर अमन-चैन की कामना करेंगे।

आयोजक अजय शर्मा के नेतृत्व में भगतपुरी चौराहा स्थित नरसिंह मंदिर पर मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना व आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। भगतपुरी से प्रारंभ यात्रा त्रिपोलिया गेट, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, डालूमोदी बाजार, नाहर पुरा, कॉलेज रोड, दो बत्ती होते हुए जावरा फाटक और सेजावता होते हुए जावरा की ओर रवाना हुई। यात्रा शुभारंभ अवसर पर जगदीश पहलवान, विजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में लोडिंग वाहन भी शामिल है, इसमें एक चिकित्सक के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री रखी गई है। यात्रा का इप्का फैक्टरी, नामली, जावरा, दलौदा, ढोढर व मंदसौर में भी स्वागत होगा। रात्रि विश्राम मंदसौर में रहेगा। बुधवार सुबह पुन: यात्रा रवाना होगी जो देर शाम श्री सांवरियाजी पहुंचेगी। वहां ध्वजा चढ़ाकर आरती की जाएगी। यात्रा में 100 सदस्य शामिल है और साइकिल से यात्रा की जा रही है। गुरुवार सुबह लोडिंग वाहन व अन्य वाहनों से सभी यात्री रतलाम पहुंचेंगे।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
