नई दिल्ली, 1मार्च।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को कम से कम एक बार पुलवामा हमले की निंदा करनी चाहिए थी। हम उन पर विश्वास कैसे कर सकते हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हवाई हमले के बाद विपक्ष के प्रस्ताव ने पाकिस्तान के हाथों में हथियार थमा दिए।
उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए हैं और आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है, ये भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है। पूरी दुनिया जानती है भारत जो आतंकवाद झेल रहा है उसकी जड़े पाकिस्तान में है। पहले हमने भी पाकिस्तान से शांति से बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन वो सुधरे नहीं तो मोदी जी और हमारे सैनिकों ने दृढ़ता से उन्हें जवाब दिया है।
एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि कभी भी कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ये नहीं मानेगी कि हथियार का उपयोग करना अंतिम समाधान है। मगर हथियार का उपयोग न करना भी समाधान नहीं है, जब सामने वाला हथियार का उपयोग कर रहा हो। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की है। आतंकवाद को डील करने में हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड, अब तक की सरकारों में सबसे अच्छा है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर कसा तंज
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिन बाद अगर मैंने पाकिस्तानी मीडिया के चेहरे पर हंसी देखी है, तो वो हमारे देश के 22 दलों द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद देखी है। इससे ज्यादा गलत बात और क्या होगी? बड़ा सवाल है कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने क्या किया? 10 साल बातचीत से क्या हालात सुधर गये? एक के बाद एक घटनाएं होती रहीं और ये बातचीत करते रहे।
उन्होंने आगे कहा कि हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाये हुए हैं और आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है, ये भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि उरी की घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक होने से ये संदेश गया है कि अब देश में 2014 से पहले वाली सरकार नहीं है, अब देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार है। पहले चुनाव का आधार वंशवाद और जातिवाद होता था। लेकिन आज चुनाव का आधार पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस और पॉलिटिक्स ऑफ़ डेवलपमेंट है।
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
