Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

March 13, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Friday, March 13
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता के पूर्व मुस्तैद हुआ जिला प्रशासन,ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग संबंधी प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी, उड़नदस्तों एवं निगरानी दल का गठन

By SamagraMarch 8, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम 8 मार्च(खबरबाबा.काम)।  लोकसभा चुनाव की आचार संहिता किसी भी समय लग सकती है।जिला प्रशासन की चुनाव कार्य संबंधी मुस्तैदी इस और साफ इशारा कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत कई निर्देश जारी किए गए हैं ,वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर निगरानी दल एवं उड़न दस्तों का गठन भी किया गया है।
लोक परिशान्ति बनाए रखने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र के दुरूपयोग से विवाद की स्थिति निर्मित हाने से रोकने के लिए म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा ध्वनि प्रदुषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 के तहत निर्वाचन की घोषणा दिनांक से पूर्ण चुनाव अवधि के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे।
जारी आदेश अनुसार कोई भी राजनैतिक दल या व्यक्ति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से 48 घण्टे पूर्व अनुमति प्राप्त किए तथा पुलिस को इस बारे में पूर्व सूचना दिये बिना किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किसी भी आम सभा, जुलूस, जलसा या चलित वाहन में नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, राजनैतिक दलों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा म.प्र. कोलाहल नियंत्रण 1985 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जावेगी।
संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी उन व्यक्तियों, राजनैतिक दलों के 48 घण्टे पूर्व आवेदन प्रस्तुत करने पर लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति निम्न शर्तों के अधीन प्रदान कर सकेंगे म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम1985 तथा ध्वनि प्रदुषण (विनियम और नियंत्रण) नियम 2000 के प्रावधानों के तहत संबंधित व्यक्ति, राजनैतिक दल ध्वनि विस्तारकों का उपयोग 1/4 वॉल्यूम में (ध्वनि स्तर परिवेशी ध्वनि मानक 10 डेसीबल से अनधिक) प्रातः 6बजे से रात्रि 10 बजे तक कर सकेंगे। यदि अनुमति चलित वाहन में लाउडस्पीकर के प्रयोग हेतु ली जाती है तो वाहन, वाहन चालक तथा उपयोग में लाये जाने वाले मार्ग का विवरण आवेदन को प्रस्तुत करना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति विश्राम क्षेत्र, न्यायालय,चिकित्सालय, कलेक्टोरेट, जेल धार्मिक स्थान,विद्यालय, शासकीय कार्यालय, पुलिस थाना,बैंक, दूरसंचार तथा अन्य क्षेत्र जो अन्यथा घोषित किए जाने से 200 मीटर की परिधि से बाहर प्रदान की जाएगी।
स्थायी निगरानी दल का गठन
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत रतलाम जिले के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 24 रतलाम के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों स्थायी निगरानी दलों का गठन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा किया गया है। इन दलों में 57 कर्मचारियों को नियोजित किया गया है। यह दल निर्वाचन की घोषणा होने की दिनांक से परिणामों की घोषणा के 7 दिन बाद तक प्रतिदिन निगरानी में क्रियाशील रहेंगे। निर्वाचन अवधि के दौरान राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों अथवा अन्य सामाजिक तत्वों के द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु निर्वाचकों को भयभीत करने, डराने, प्रभावित करने एवं रिश्वत के सभी प्रकारों को रोके जाने तथा निर्वाचकों को प्रलोभित करने, अभित्रस्त करके या निःशुल्क भोजन अथवा नगदी, उपहार, मद्यपान के वितरण, धनशक्ति तथा बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिए और अवैध सामग्री का परिवहन,अवैध हथियारों, गोला-बारूद, समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही आदि अवैधानिक कार्यां पर निगरानी रखने के लिये तथा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों,शिकायतों, सूचनाओं पर तत्काल जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के लिये उक्त दलों का गठन किया गया है।
उड़नदस्तों का गठन, 57 कर्मचारी नियोजित
लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान राजनीतिक दलों,प्रत्याशियों अथवा अन्य असामाजिक तत्वों के द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु निर्वाचकों को भयभीत करने, डराने, प्रभावित करने एवं रिश्वत के सभी प्रकारों को रोके जाने तथा निर्वाचकों को प्रलोभित करने, अभित्रस्त करके या निःशुल्क भोजन अथवा नगदी, उपहार,मद्यपान के वितरण, धनशक्ति तथा बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिये और अवैध सामग्री का परिवहन, अवैध हथियारों, गोला-बारूद, समाज विरोधी तत्वों की आवाजाही आदि अवैधानिक कार्यां पर निगरानी रखने तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों,शिकायतों, सूचनाओं पर तत्काल जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्तों का गठन किया है।
वीडियो निगरानी दल में 22 कर्मचारी नियोजित
लोकसभा निर्वाचन 2019 के निर्वाचन व्यय से संबंधित घटनाओं, वृतान्तांं आदि की वीडियोग्राफी करने के लिए रतलाम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो निगरानी दल का गठन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा किया गया है। सभी रिटर्निंग अधिकारी निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर कार्य संपादित करेंगे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.