रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोक सभा चुनाव के चलते सनावदा रोड पर शुक्रवार को जांच कर रही एफएसटी टीम ने बाइक सवार से 72 हजार रुपए जप्त किए। युवक खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहा था लेकिन जब उससे हिसाब मांगा तो वह नहीं दे सका, जिसके चलते उक्त राशि एफएसटी ने प्रकरण दर्ज कर कोषालय में जमा करा दी। यह राशि अब युवक को अपने दस्तावेज पेश करने पर उसे लौटाई जाएगी।
एफएसटी अधिकारी दुर्गेश सुरोलिया ने बताया कि टीम जब जांच कर रही थी, तभी एक युवक बाइक पर बैग लेकर जाता दिखाई दिया। उसे रोककर जांच के लिए बोला तो वह घबरा गया। उससे पूछताछ में स्वयं का अमरसिंह बताया। उसका कहना था कि कि राशि 49 हजार से कम है, लेकिन जब जांच की गई तब उसके पास से 72300 रुपए मिले, जिसका हिसाब मांगने पर वह नहीं दे सका। युवक यह राशि फाइनेंस कंपनी की बता रहा था लेकिन उसके संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके चलते उक्त राशि जमा कर ली गई।
Previous Articleप्रदेश में पेंशनर्स को 4 फीसदी और महंगाई भत्ता मिलेगा
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.