रतलाम-जावरा,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। इंदौर के भंवरकुआ निवासी एक युवक अपनी कपंनी की ओर से वसूली करने जावरा आया था और अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार पर आईल लगने का बोलकर उसकी कार में रखा लेपटाप ओर 20 हजार रूपये नगदी चुरा ले गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता भीमाशंकर पाटीदार जावरा क्षेत्र में अपनी कंपनी की ओर से वसूली करने के लिए अपनी कार से आया हुआ था। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार को लेकर पिपलौदा रोड चौराहा के पास कार में बैठा था तभी एक युवक आया ओर उसने जितेन्द्र को कार की बोनट पर से आईल टपक रहा है बोला। इस पर जितेन्द्र पाटीदार कार से उतरा और गाडी चेक करने लगा तभी अज्ञात व्यक्ति उसकी कार में रखा लेपटाप,बेग, चुरा ले गया जिसमें 20 हजार रूपये रखे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची ओर मोका मुआयना किया। टीआई श्री सोलंकी ने बताया कि पुलिस इस मामले में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग को खंगालेगी ताकि घटना की सही स्थिति पता लग सके।
वायर को चुराकर जलाते युवक को पकड़ा
रतलाम। आलोट थाने के विक्रमगढ क्षेत्र में एक युवक ने केबल वायर को चुराया ओर बेचने के लिए उसे जला रहा था तभी उसे रंगेहाथ धरदबोचा। आलोट पुलिस के मुताबिक घटना विक्रमगढ क्षेत्र के तेलीवाला कुआ क्षेत्र की है। आलोट निवासी नितेश पिता घेवरमल जैन के यहां से आरोपी मेहरबानसिंह पिता गंगाराम निवासी झालावाड द्वारा 150 फिट कीमती 5 हजार रूपये के चुरा लिए थे ओर बेचने की नियत से उसमें से तांबा निकालन के लिए उसे जला रहा था तभी उसे रंगेहाथ पकडकर पुलिस के सुपुर्ग कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
