कोलंबो, 22अप्रैल। समाचार माध्यमों के अनुसार भारत ने संभावित हमले के बारे में श्रीलंका को विशिष्ट खुफिया जानकारी दी थी। मगर, इसके बावजूद कोलंबो ने उन विस्फोटों को रोकने के लिए पर्याप्त सावधानी नहीं बरत सका और वहां हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों में 290 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हमले में करीब 450 से अधिक लोग घायल हैं। इसके बाद अब एक बड़ी खबर आ रही है कि कोलंबो बस स्टैंड से सुरक्षाबलों को 87 बम बरामद हुए हैं।
वहीं आज रात से श्रीलंका में आधी रात से आपातकाल लागू कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना इस बात की घोषणा सोमवार को करेंगे।हमले के बाद अब इसकी जांच के मामले में इंटरपोल आगे आया है और उसने इस खतरनाक आतंकी हमले की जांच में मदद करने की पेशकश की है।
इंटरपोल के सेक्रेटरी जनरल जुर्गेन स्टॉक ने कहा कि इंटरपोल इस भीषण हमले की कड़ी निंदा करता है और वह श्रीलंका के अधिकारियों को जांच में हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। बताते चलें कि पेरिस स्थित इंटरपोल एक ऐसा संगठन है, जो दुनियाभर के देशों की पुलिस को सहयोग देता है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
