21 अप्रैल। रविवार को कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में ईस्टर के दौरान 6 बम धमाके हुए हैं. धमाका तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुआ है. घटना में अभी तक 129 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 300 घायल हैं. पुलिस ने कहा कि कोलंबो में तीन चर्च और तीन होटलों में धमाका हुआ है.
सामाचार माध्यमों के अनुसार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि मैं आज हमारे लोगों पर कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. मैं इस दुखद समय में सभी श्रीलंकाई लोगों को एकजुट और मजबूत रहने का आह्वान करता हूं. कृपया अटकलों के प्रचार से बचें. सरकार इस स्थिति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रही है. इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलाई है. श्रीलंका के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्टर हर्षा डिसिल्वा ने कहा कि भयानक दृश्य. आपातकालीन दल पूरी ताकत से सभी स्थानों पर हैं. हम कई घायलों को अस्पताल ले गए. उम्मीद है कि कई लोगों की जान बच गई होगी. वहीं सेना ने 200 सैनिकों को इलाके में तैनात कर दिया है.
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
