रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। हाट की चौकी, राजेन्द्र नगर इलाके से गत शनिवार को लापता हुए 5 वर्षीय बालक का शव मंगलवार दोपहर हाट की चौकी इलाके में ही एक नाले से मिला है। शव को बोरे में बंद कर कोई अज्ञात शख्स नाले में फेंक गया था। शव मिलने की सूचना के तत्काल बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई, तमाम पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इस बालक की तलाश के लिए रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने एएसपी डा. इंद्रजीत के नेतृत्व में 14 सदस्यों की एसआईटी का गठन किया था। इसके अलावा पुलिस ने बालक की सूचना देने वालों को 10 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा भी की थी।
हाट की चौकी क्षेत्र में गैस गोदाम के पास रहने वाला 5 वर्षीय मोहम्मद फैजान पिता मोहम्मद जफर कुरैशी शनिवार शाम से लापता था। वह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के साथ पुलिस भी फैजान की लगातार तलाश कर रही थी। माणकचौक थाने में इस मामले में बालक के अपहरण का प्रकरण दर्ज है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, एक फुटेज में फैजान दौड़कर जाते हुए दिखाई दिया।
एसपी गौरव तिवारी भी खुद इस जांच का हर दिन अपडेट ले रहे थे। उन्होंने एएसपी डॉ. इंद्रजीत और सीएसपी मानसिंह ठाकुर के नेतृत्व में 14 सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया, यह टीम लगातार जांच में जुटी थी, इसी बीच मंगलवार दोपहर किसी ने नाले में बोरे में बंद कोई अज्ञात वस्तु पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।
सोमवार को पुलिस ने यहां सर्चिंग की थी, तब नाले में कुछ नहीं मिला, मंगलवार सुबह बोरे में बंद शव मिला। पुलिस को आशंका है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात शव को यहां लाया गया। एसपी गौरव तिवारी ने मीडिया को बताया कि बच्चें की हत्या की आशंका है। फिलहाल उसके शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, उसके पिता व परिवार के अन्य व्यक्तियों से उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।
Trending
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
