नई दिल्ली, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 116 सीटों पर 23 अप्रैल मंगलवार को वोट डाले जाएंगे.
2014 की बात करें तो इन 116 सीटों में से एनडीए को 67 सीटें मिली थी. इनमें अकेले 62 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और शिवसेना 4 व एलजेपी एक सीट जीती थी. जबकि यूपीए को 26 सीटें मिली थी, जिनमें से 16 सीटें कांग्रेस, आरजेडी को 2,एनसीपी को 4, मुस्लिम लीग 2, आरएसपी को 1 और केरल कांग्रेस को 1 सीट मिली थी. वहीं, 24 सीटें अन्य को मिली थी.
उत्तर प्रदेश (10)- मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत सीट पर वोट डाले जाएंगे. इन 10 सीटें में से बीजेपी के पास सात और सपा के पास तीन सीटें हैं.
गुजरात (26)- खेड़ा, आणंद, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन, जूनागढ़, दाहोद, बारडोली, सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, भरूच, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, राजकोट, भावनगर, कच्छ, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड और मेहसाणा सीट पर वोट डाले जाएंगे. 2014 में बीजेपी सभी सीटें जीतने में कामयाब रही थी. जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी.
महाराष्ट्र (14)- जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातार, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकानांगले सीट हैं. इन 14 सीटों में से 2014 में बीजेपी 6, शिवसेना तीन और एनसीपी 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.
केरल (20)- इदुक्की, अलाथुर, कोल्लम, कासरगोड, पोनान्नी, तिरुवनंतपुरम, अट्टिंगल, आलप्पुझा, कन्नूर, वाडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मल्लापुरम, पालक्काड़, त्रिशूर, चालाकुडी, एर्नाकुलम, कोट्टायम, मावेलिकारा और पथानामथिट्टा सीट शामिल है. इन 20 सीटों में से यूडीएफ को 12 और एलडीएफ को 8 सीटें मिली थी. यूडीएफ में कांग्रेस 8, मुस्लिम लीग 2, आरएसपी 1 और केरल कांग्रेस 1 सीट मिली थी. जबकि एलडीएफ में सीपीआई (एम ) 7 और सीपीआई 1 सीट मिली थी.
ओडिशा (06)- संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर सीटें हैं. इन सभी 6 सीटों पर बीजेडी जीतने में कामयाब रही थी.
गोवा (02)- नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा सीट, इन दोनों सीटों को बीजेपी जीतने में कामयाब रही थी.
कर्नाटक (14)- चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, बीदर, रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा सीट है. इन 14 सीटों में से बीजेपी 10, कांग्रेस 4 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.
बिहार (05)- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीट है. इन 5 सीटों में से आरजेडी दो, कांग्रेस 1, एलजेपी 1 और बीजेपी 1 सीटें जीती थी.
छत्तीसगढ़ (07)- सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर मतदान होंगे. इन 7 सीटों में से 6 बीजेपी और एक कांग्रेस ने जीती थी.
पश्चिम बंगाल (05)- बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद सीट है. इन पांच सीटों में से कांग्रेस 3 और टीएमसी 2 जीती थी.
असम(04)- धुबड़ी, कोकराझार, बारपोटा और गुवाहाटी सीट है. इन चार सीटों में से बीजेपी के पास 1 और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AUDF को 3 सीटें मिली थी.
जम्मू-कश्मीर (01)- अनंतनाग सीट पर पीडीपी ने जीत दर्ज की थी.
दादर नागर हवेली (01)- दादर नागर हवेली बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.
दमन दीव (01)- दमन दीव- बीजेपी को मिली थी.
त्रिपुरा (01)- त्रिपुरा पूर्व सीट, सीपीएम ने जीती थी.
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.