नोएडा, 29अप्रैल। नोएडा के सेक्टर 63 में शनिवार देर रात करीब दर्जन भर बदमाशों ने महागुन बिल्डर के ऑफिस में डकैती डाली. बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया और तिजोरी ही उठा ले गए. तिजोरी में 35 लाख नकद और लाखों रुपए का सोना था. इस पूरी वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
बता दें कि महागुन बिल्डर का नोएडा सेक्टर 63 के ए-19 में ऑफिस है. यहां रियल एस्टेट का काम होता है. शनिवार रात 12 से 3 बजे के दरमियान 12-14 बदमाश पीछे की दीवार फांदकर ऑफिस के अंदर घुस आए.
यहां उनका सामना तीन गार्ड से हुआ. जिसमें से दो के पास बंदूक नहीं थी. बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों से बंदूक छीन ली और मार-मारकर उनको बेहाल कर दिया. फिर तीनों सुरक्षा गार्डों को बेसमेंट में रस्सी से बांधा और तीनों के मोबाइल फोन भी छीन लिए.
इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी कुदाल से तोड़ने की कोशिश की. जब तिजोरी नहीं टूटी तो बदमाश 600 किलो की तिजोरी को ही उठा ले गए. बताया जा रहा है कि तिजोरी खोलने के लिए बदमाशों ने आधे घंटे तक कई चाबियां लगाई पर ताला खुला नहीं. उन्होंने तिजोरी खोलने के चक्कर में ऑफिस के सभी दरवाजे और ताले तोड़ दिए.
जब तिजोरी नहीं खुली तो वो उसे खिसकाते हुए सीढियों के पास ले गए और यहां ऊपर से तिजोरी फेंक दी. उन्हें ऑफिस से सेंट्रो कार की चाबी मिली. इस कार में बदमाशों ने तिजोरी रखी और फरार हो गए.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
