रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राजेन्द्र नगर(हाट की चौकी) क्षैत्र से शनिवार शाम लापता हुआ 5 वर्षीय बालक का सोमवार दोपहर तक भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसपी गौरव तिवारी ने सोमवार को बालक की तलाश के लिए एएसपी के नेतृत्व में 14 सदस्यी एसआईटी का गठन कर दिया है, वहीं पुलिस ने बालक की सूचना पर इनाम भी घोषित कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि हाटी की चौक क्षैत्र में गैस गोदाम के पास रहने वाला 5 वर्षीय मोहम्मद फैजान पिता मोहम्मद जफर कुरैशी शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था, जिसके बाद से वह अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने फैजान के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद से ही परिजनों के साथ पुलिस भी फैजान की तलाश कर रही है। माणकचौक पुलिस ने इस मामले में बालक के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने क्षैत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है, जिसमें फैजान दौड़कर जाते हुए दिख रहा है। इसके पहले पर पानी पीने घर भी आया था। इस मामले में रविवार शाम को एसपी गौरव तिवारी भी हाट रोड क्षैत्र में पहुंचे थे और हाट की चौकी पर बालक के परिजनों को बुलाकर उ्रसे मामले की विस्तृत जानकारी ली थी। एसपी ने सीएसपी मानसिंह ठाकुर और माणकचौक थाना प्रभारी को गौशाला रोड. बाजना बस स्टैण्ड सहित अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे के फुटैज चेक करने और संदिग्धों से पुछताछ के निर्देश दिए है। पुलिस के साथ ही फैजान के परिजन, रिश्तेदार और आसपड़ोसी भी आसपास के क्षेत्रों, गावों, मेलों में फैजान की तलाश कर रहे है।
एसपी ने किया एसआईटी का गठन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी गौरव तिवारी ने गुम बालक की तलाश के लिए एएसपी डॉ इंद्रजीत और सीएसपी मानसिंह ठाकुर के नेतृत्व में 14 सदस्यी एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) का भी गठन किया है। टीम में मामकचौक थाना प्रभारी भी शामिल है। वहीं एसपी ने बालक के सबंध में जानकारी देने वाले को दस हजार का पुरस्कार भी घोषित किया है।
इनका कहना है
हाट की चौकी क्षैत्र से गुम पांच वर्षीय बालक की तलाश के लिए पुलिस गंभीरता से प्रयास कर रही है। एसआईटी की भी गठन किया गया है, वहीं बालक की सूचना पर इनाम भी घोषित किया गया है।
–गौरव तिवारी, एसपी रतलाम
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
