रतलाम,12मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा आचार संहिता के दौरान पुलिस और एफएसटी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है. रविवार सुबह जीआरपी पुलिस और एफएसटी टीम ने रतलाम रेलवे स्टेशन से 4 लोगों के पास से 9 लाख से अधिक की नगद राशि जब्त की है. यह सभी लोग ट्रेन से उतरे थे और तलाशी में इनके पास से यह राशि जबकि गई है.
एफएसटी टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर राजस्थान के 4 लोग बांद्रा उदयपुर ट्रेन से उतरे. जीआरपी पुलिस ने जब इन की तलाशी ली तो इनके पास से लाखों की नगद राशि जब्त की गई. एफएसटी के अनुसार अजमेर निवासी मोहम्मद हुसैन से 3 लाख 13 हजार रुपए, भीलवाड़ा निवासी वकील कुरेशी से 1लाख 15 हजार,सदरुद्दीन पिता निसार से 2 लाख 14 हजार 400 और नागौर निवासी आसिफ कुरेशी से 2 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए गए हैं.इस तरह कुल 9 लाख 27 हजार 400 की राशि जब्त की गई है. पूछताछ में इन लोगों ने राशि पशु व्यापार से संबंधित बताइ है. जब टीम ने इनसे दस्तावेज मांगे तो यह विधीमान्य दस्तावेज नहीं बता पाए. एफएसटी टीम के अनुसार यह राशि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जिला कोषालय में जमा कराई जा रही है.
Trending
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
