रतलाम,8मई(खबरबाबा.काम)। जिले में अलग-अलग मामलों में दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। एक लड़की की 12 मई को ही शादी होने वाली थी, तो दूसरी की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। दोनों के परिवार में उनके इस कदम के बाद से मातम पसर गया है।
जिले के ग्राम जड़वासा खुर्द निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके पहले मंगलवार रात में ही पुलिस ने उसके मृत्यु पूर्व कथन दर्ज किए हैं ।
नहीं मिल रहे थे विचार…
मृत्यु पूर्व दिए अपने कथन में नवविवाहिता ने कहा कि पति के साथ उसके विचार नहीं मिल रहे थे, जिसके कारण विवाद से वह तनाव में थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवती का मायका ग्राम धामेड़ी में था और उसने शादी के पूर्व ही फैशन डिजाइनिंग में पढाई की थी। वह स्वयं इंदौर जाकर इस क्षेत्र में कैरीयर बनाना चाहती थी। पंरतु परिवार ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका विवाह करवा दिया था।
4 दिन बाद उठनी थी डोली…..
दूसरी घटना जिले के ग्राम शिवगढ में हुई जहां 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। यहां युवती की 12 मई को ही शादी होने वाली थी। पिता अपनी बेटी की शादी पत्रिका बांटने राजस्थान गए थे और घर में मां के साथ मौजूद युवती ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान मां नीचे के कमरे में काम कर रही थी, जबकि युवती ऊपर रसोईघर में थी। वहां पर उसने फांसी लगा ली। मां जब कुछ देर बाद ऊपर पहुंची तो बेटी को झूलता हुआ देखकर होश खो बैठी। चीख सुनकर पड़ोसी भागकर आए और परिजनों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Trending
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
