रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
