नई दिल्ली, 3मई। चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ओडिशा के पुरी तट से टकराया गया है. इस तूफान के बीच हवाएं 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज चल रही हैं, पेड़-झोपड़ियां सब उड़ रहे हैं. राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं.
बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान फानी तेजी से पुरी के समुद्री तट से टकरा गया है. एहतियात के तौर पर 10 लाख से भी अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इलाके की बिजली, नेटवर्क सब गुल हो चुके हैं.
सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं
फानी से निपटने के लिए एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं. राहत और बचाव के लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान, झारखंड और केरल में NDRF की कई टीमें लगाई गई हैं. कई राज्यों की NDRF टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, जिसे खतरे से निपटने के लिए जरूरत के हिसाब से तुरंत प्रभावित इलाकों में भेजा जा सके.
इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
नौसेना ने भी अपनी ओर से मुकम्मल इंतजाम किए हैं. फानी तूफान से ओडिशा के 14 जिलों के प्रभावित होने की आशंका है. इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम,खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं.
गुरुवार शाम से ही ओडिशा के समुद्री तटों के पास तेज बारिश हो रही है. जिसको देखते हुए हजारों लोगों के लिए कैंप बनाए गए हैं, इन कैंप में लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है. राज्य सरकार और बचाव एजेंसियों की कोशिश है कि जल्द से जल्द समुद्री तट के किनारे रहने वाले लोगों को बचाव वाले इलाके में लाया जाए. ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
