रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मई को रतलाम आ रहे है . पीएम बंजली ग्राम हवाई पट्टी के पास आमसभा को सम्बोधित करेगें. प्रधानमंत्री के रतलाम आगमन एवं प्रस्थान के दौरान कार्यक्रम स्थल व बंजली ग्राम हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस रतलाम व्दारा नो ब्हीकल झौन यातायात डायवर्शन, एवं पाकिंग प्लान तैयार किया हैं .
यह रहेगी व्यवस्था
1.मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी (लगभग दूरी 1 कि.मी) तक नो व्हीकल झोन रहेगा, जिसमे समस्त प्रकार के वाहनों का. आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2.रतलाम शहर से बॉसवाडा की ओर की ओर जाने वाले समस्त वाहन सैलाना बस स्टेण्ड चौराहा,चेतक ब्रिज,राम मन्दिर,औ.क्षे.धाना,मेडिकल कॉलेज होते हुए मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से सेजावता फन्टा फोरलेन मार्ग से होते हुए पंचेड ग्राम से धामनोद पंचेड फन्टा होते हुए सैलाना की ओर जाएंगे।
3. बॉसवाडा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद पंचेड फन्टा होते हुए सेजावता फन्टा फोरलेन मार्ग से होते हुए जावरा अथवा सातरुण्डा की और जा सकेंगे।
4. मेडिकल कॉलेज के पास बंजली ग्राम फन्टा से बायी और दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर आमसभा स्थल के सामने स्थित परशुराम विहार विकास प्राधिकरण कालोनी में पार्किंग नं.1,2,3 व 4 मे पार्किंग कराई जाएगी। जिसमे पार्किंग 1 वीआईपी व पुलिस प्रशासन के वाहनों हेतु चिन्हित है।
5. नीमच, मन्दसौर, जावरा, की ओर से आने वाली बस एवं चार पहिया वाहन को पंचेड नामली से सैलाना धामनोद की और डायवर्ट कर कार्यक्रम स्थल के निकट मां कालिका फिलिंग स्टेशन के नजदीक पलसौडा ग्राम की पार्किंग 5.13.14,15 में पार्क कराएंगे।
6. उज्जैन,इन्दौर,धार,झाबुआ, की ओर से आने वाली बसो एवं चार पहिया वाहनों को रतलाम सालाखेडी चौँकी फोरलेन होते हुए सेजावता फन्टा से बंजली फन्टा की और लाकर पार्किंग 6, (आयुष परिसर)7(एसएएफ पुलिस लाइन),8(एसएएफ पुलिस लाइन के. सामने), 9,(सियाराम जिनिंग. मिल)10(मां आशापुरा होटल,मंगलम मेरिज गाईन) मे पार्क कराएंगे।
7.झाबुआ,अलीराजपुर,पेटलावद की ओर से आने वाली बसे,तूफान,क्रूजर,एवं अन्य चार पहिया वाहन करमदी
ग्राम से सालाखेडी चौकी फोर लेन घटला ब्रिज से सेजावता फन्टा होते हुए कार्यक्रम स्थल के समीप पहुँच सकेंगे एवं पार्किंग स्थल पी6,7,8,9,10 मैं पार्क किये जाएंगे।
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
