नई दिल्ली, 16मई। बंगाल की 9 सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज रात 10 बजे खत्म हो जाएगा. चुनाव आयोग के फैसले के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने अपनी रणनीति बदली. शुक्रवार को होने वाली रैलियों को गुरुवार यानी आज ही करने का फैसला लिया.
आज ममता बनर्जी मथुरापुर और डायमंड हार्बर में रैली करेंगी. इसके बाद कोलकाता के जोका और सुकांता सेतु में पदयात्रा करेंगी. ममता बंगाल के लोगों से अपनी चुनावी रैलियों और पदयात्रा में क्या कहेंगी, इसका संकेत वो गुरुवार को ही दे चुकी हैं. ममता बनर्जी ने कहा था कि बीजेपी को हराओ, मोदी को वोट मत दो.
दीदी के गढ़ में पीएम मोदी की दो रैली
दीदी अपने आक्रामक अंदाज में बीजेपी को घेर रही हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज दीदी के गढ़ में आखिरी प्रहार करेंगे. बंगाल के मथुरापुर में मोदी की रैली है. इसके बाद शाम को दमदम में जनसभा होगी. बंगाल के लिए बीजेपी ने पहले ही 23 प्लस का टारगेट तय कर रखा है. बुधवार को भी पीएम ने बंगाल की जमीन से दीदी को सीधी चुनौती दी.
केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर सवाल
बंगाल में दीदी की सरकार है. ऐसे में रैली से जुड़ी प्रशासनिक औपचारिकताओं को भी तूफानी रफ्तार से पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. केंद्रीय बलों की बंगाल में तैनाती पर भी ममता लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं. वो पूछ रही हैं कि केंद्र ने राजस्थान, आंध्र प्रदेश, यूपी में कितना फोर्स भेजा?
वहीं, पीएम मोदी ने कहा था कि दीदी कान खोलकर सुन लो मैं तुम्हारे घर में आकर बोल रहा हूं. ये तुम्हारे भतीजे के इलाके में बोल रहा हूं. ये तुम्हारे गोला, ये तुम्हारी गालियां, ये अत्याचार उसके बीच मौत को मुट्ठी में लेकर चलने वाले हम लोग हैं.
ममता ने दी इंच-इंच का बदला लने की चेतावनी
दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा ने बंगाल की लड़ाई को और भीषण बना दिया. ममता बनर्जी ने तो पीएम मोदी और शाह को गुंडा तक कह दिया. इंच-इंच का बदला लेने की चेतावनी दी गई. इतना ही नहीं ममता ने तो एक सेकेंड में ही दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पर कब्जा तक करने की धमकी दी.
पीएम मोदी ने ममता को दिया था जवाब
बंगाल गौरव की बात उठा कर ममता कोलकाता की सड़क पर अपनी राजनैतिक ताकत दिखाने उतर गईं तो बंगाल की जमीन से पीएम मोदी ने ममता को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा था कि बदला लेने की बात करती हो और कहती हो प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानती हो. .हो क्या गया है तुम्हें अरे दीदी. ये बदला लेने का नहीं, ये तो बंगाल में बदलाव का दौर है.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
