रतलाम,16मई(खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले के निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी पूर्वक 8 लाख से अधिक की राशि निकालने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है,जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने फरियादी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर ओटीपी हासिल किया और इस पूरे मामले को अंजाम दिया। पुलिस अब इस बात की तह तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है कि आखिरकार खाताधारक का मोबाइल नंबर कैसे चेंज हुआ और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल है।

गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 11 मई को जिले के ग्राम दंतोडा निवासी अविनाश भूरिया ने स्टेशन रोड थाने में 8 लाख 37 हजार रुपए उसके खाते से धोखाधड़ी पूर्व निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार उसका फिनो पेमेंट बैंक स्टेशन रोड शाखा पर मर्चेंट खाता है।10 मई को उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 8 लाख 37 हजार रूपए निकाल लिए थे । इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था। एसपी गौरव तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार को जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम और साइबर सेल ने मामले में जानकारी एकत्रित करना शुरू की एवं फिनो पेमेंट बैंक मुंबई के टेक्निकल अधिकारी का भी सहयोग लिया । जिसके बाद टीम को इस मामले में राजगढ़ ब्यावरा निवासी महेश जाटव और सतीश जाटव द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक रुपए निकालने की जानकारी मिली।
मोबाइल नम्बर बदलकर किया पूरा खेल
एसपी गौरव तिवारी ने बताया की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम राजगढ़ पहुंची और आरोपी महेश जाटव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की । पूछताछ में पता चला कि महेश फिनो बैंक का पूर्व कर्मचारी था, इस कारण उससे बैंक की ममहत्वपूर्ण जानकारियां पता थी।जिसका फायदा उठाकर उसने अपने साथी सतीश के साथ मिलकर रतलाम बैंक शाखा में फरियादी के खाता नंबर, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त की और किसी तरह फरियादी के मोबाइल नंबर के स्थान पर दूसरा नंबर रजिस्टर कराया और उसका ओटीपी लेकर आरोन ब्रांच गुना से 8,37000 हजार रूपए निकाल लिए । पुलिस ने आरोपी से 7लाख 91 हजार रुपए जप्त कर लिए हैं ।जबकि दूसरों की सतीश की तलाश की जा रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
