रतलाम,9मई(खबरबाबा.काम)। शहर के रामगढ़ चोड़ावास में गुरुवार सुबह एक घर में आग लगने से 4 लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे के पास ऊपर से घासलेट की केन गिरना रही, जिसके चलते आग भभक गई।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह की है। हादसे में मंगला पति उमेश कसेरा 38 वर्ष, पति उमेश पिता नवनीत कसेरा 42, पुत्री रुचिका कसेरा 13 और पुत्र यश कसेरा 10 वर्ष निवासी रामगढ़ चोडावास जले है। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझा कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आगजनी की घटना से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। माणक चौक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। झुलसे लोगों का उपचार किया जा रहा है।
देवरादेवनारायण नगर में घर में आग लगी
इधर देवरादेवनारायण नगर निवासी चंद्रप्रकाश ओंटवाल के यहां आग लग गई। जानकारी के अनुसार घर में पूजा के लिए लगाए गए दिपक के गिरने से आग लगना बताया जा रहा है।आग से सोफे और टीवी जला है।
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
