रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के प्रतापनगर स्थित मीड टाउन में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकानो को निशाना बनाकर मकान में रखे सोने चांदी के आभूषण,मोबाइल आदि चुरा ले गए।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार एक प्रायवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ आजमीन पटेल पति फरेदुन पटेल विगत 22 मई को मुंबई में पारिवारिक कारणों से गई हुई थी। कल जब वह लोटी तो घर के दरवाजे का नकूचा ओर खिड़की टूटी हुई थी। घर में रखी अलमारी को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाकर उसमें रखे चांदी के सिक्के, सोने की चार चुडिय़ा, दो सोने की चेन, दो मोबाइल करीब 90 हजार रूपये का माल चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
लक्कडपीठा से बाईक चोरी
रतलाम। लक्कडपीठा क्षेत्र से अज्ञात बदमाश एक बाईक को चुरा ले गया। माणक चौक थाना पुलिस के मुताबिक घटना एक जून की है। अज्ञात बदमाश ने लक्कडपीठा निवासी गोपाल पिता बद्रीलाल चौधरी की बाईक क्रमांक एमपी 43 डीव्हाय 9255 को चुरा ले गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फार्म हाउस से पाईप चोरी
रतलाम। रावटी थाने के ग्राम गंगायता पाडा फार्म हाउस से अज्ञात बदमाश प्लास्टिक के पाईप को चुरा ले गए। रावटी थाना पुलिस के मुताबिक सदर बाजार निवासी अशोक कुमार पिता किशनलाल चत्तर का गंगायतापाडा में फार्म हाउस है। अज्ञात बदमाशो ने विगत रात 15 पाईप चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
