रतलाम,5जून(खबरबाबा.काम)। बुधवार सुबह रतलाम में नागदा की महिला के साथ लूट की वारदात हो गई। महिला ट्रेन से उतरी और स्टेशन से पटरी-पटरी होकर डाट की पुलिया की ओर आ रही थी कि बीच रास्ते में रेल कीवपटरी किनारे एक बदमाश ने पर्स छिनने की कोशिश की, महिला ने हिम्मत से बदमाश का सामना भी किया, लेकिन बदमाश ने पत्थर के हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई और बदमाश पर्स छिनकर भाग निकला।
महिला मंजू चौहान पति आनंद चौहान (35) निवासी नागदा जंक्शन हैं। बताते है कि वह रतलाम में काटजूनगर स्थित नर्सिग होम में नौकरी करती है और नागदा से रतलाम डेली अपडाउन करती है।
मंजू चौहान ने बताया कि वह आज सुबह नागदा जंक्शन से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम आई। वह ट्रेन से उतरकर पटरी-पटरी होकर डाट की पुलिया की ओर जा रही थी। बताते है कि पुलिया के पहले ही एक बदमाश आया और उसका पर्स छिनने लगा उसने शोर मचाया लेकिन पटरी का इलाका सूना होने पर कोई नहीं आया तब उसने ही बदमाश का सामना कर अपना पर्स नहीं छोड़ा। दोनों के बीच हाथापाई के दौरान बदमाश ने पटरी से ही पत्थर उठाया और महिला को दे मारा, जिससे वह घायल होकर घबरा गई।इसी बीच बदमाश उसके पास से पर्स छिनकर भाग निकला। पर्स में मोबाइल के अलावा ज्यादा कुछ कीमती सामान नहीं था।
पत्थर की चोट से कहरा रही महिला वहीं पटरी पर जा गिरीं। कुछ ही देर में उधर से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने पटरी के पास महिला को घायल अवस्था में देख, गाड़ी रोकी और लोगों की मदद से घायल महिला को पुलिया से नीचे उतारकर ऑटो से अस्पताल भिजवाया। मंजू चौहान ने बताया कि वह शाह नर्सिंग होम पर काम करती है और नागदा से डेली अपडाउन करती है। सुबह भी वह रतलाम आई थी। घटनास्थल से वह सीधे शाह नर्सिंग होम पहुंची जहां से उसे जिला चिकित्सालय ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मंजू चौहान से घटनाक्रम की जानकारी लेकर बदमाश के हुलिया के बारे में पूछताछ की।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
