रतलाम-जावरा, 22जुलाई(खबरबाबा.काम)।रात में किसान बारिश के चलते शेड में सोए थे, सूने ट्रेक्टर देख बदमाश कर गए वारदात, सुबह पता चलते ही भडके किसान, मौके पर पहुंचे किसान नेता बोले जब तक मंडी में सुरक्षा ओर व्यवस्था नही होगी अब नही खुलने देंगे मंडी।
आज सुबह करीब 9 बजे यहां कृषि उपज मंडी जावरा की लहसून मंडी में उस समय हंगामा हो गया जब कुछ किसानों को पता चला कि उनके ट्रेक्टरों की बेटरियां रात में बदमाश चुरा ले गए है। हंगामा बड़ा तो किसान नेता भी मंडी में पहुंचे और साफ कह दिया कि अब जब तक मंडी में सुरक्षा ओर व्यवस्था ठीक नही होगी लहसून मंडी नही खुलेगी।
——–