रतलाम,22जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा तो दूसरी महिला की कुए में गिर गई तथा एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
अस्पताल सूत्रो के मुताबिक नामली थाने के धमोत्तर निवासी 35 वर्षीय विजू बाई पति भरत विगत दिवस घर पर अकेली थी। तीन बच्चे अपने दादा के घर पर गए थे। अकेली महिला ने अपने घर में ही फांसी का फॅंदा डालकर जान दे दी। वहीं रावटी थाने के ग्राम सादेड़ा में 40 वर्षीय कमलीबाई पति शांतु डोडियार बिना मुंडेर के कुए के वहां नहा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार हतनारा निवासी राधा बाई पति पवन पाटीदार कल शाम अपनी सासु सीताबाई के साथ खेत पर गई हुई थी तेज बारिश के दौरान बिजली कड़की ओर आकाशीय बिजली राधाबाई के उपर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।